Yojana Labh

www.yojanalabh.com/

|Haryana| मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा किसानों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को निर्धारित पुरस्कार‌ के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।  आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से‌ मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे की योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज़, आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट करने जा रहे हैं।‌ Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारा आर्टिकल अंत तक विस्तार पूर्वक पढ़ना होगा।



Haryana Pragatisheel Kisan Samman Yojana

इस योजना को हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के अंतर्गत प्रगतिशील किसानों को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में एक किसान को पांच लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो किसानों को तीन-तीन लाख रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के लिए पांच किसानों को एक-एक लाख रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे। विभाग द्वारा जिला स्तर पर भी किसानों को सम्मानित किया जाएगा।‌ सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यह है कि हमारे देश के किसानों को भी सम्मान मिले और उन्हें समाज में एक नया स्थान प्राप्त हो।

  • यह योजना हरियाणा ‌राज्य के किसानों के लिए शुरू की गई है।
  • हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के अंतर्गत किसानों को सम्मानित कर कर किसानों का सम्मान बढ़ाया जाएगा।
  • इच्छुक लाभार्थी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के मुख्य तथ्य

इस योजना के मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं:-

योजना का नाममुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
किसके द्वारा शुरू की गईहरियाणा सरकार द्वारा
योजना का उद्देश्यकिसानों को सम्मानित करना
योजना का लाभसम्मान के रूप में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी
योजना के लाभार्थीराज्य के किसान
प्रथम पुरस्कार की राशि500000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार की राशि300000 रुपये
तृतीय पुरस्कार की राशि100000 रुपये
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य

जैसा कि आप सब जानते हैं किसान हमारा अन्नदाता है। वह हमें अपना खून पसीना एक कर कर अनाज प्रदान करता है। किसान हमारे लिए दिन रात मेहनत करता है ताकि हम लोग भोजन कर सके। परंतु हमारे देश में किसानों की स्थिति अच्छी नहीं है। किसानों को इतना सम्मान नहीं मिल पा रहा है जितना कि उन्हें मिलना चाहिए। बहुत से किसान ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने किसानों को सम्मानित करने के लिए एक योजना का संचालन किया है जिसे Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के नाम से जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सम्मान के रूप में कुछ राशि प्रदान की जाएगी।

  • इस योजना के तहत किसानों को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हरियाणा के माध्यम से किसानों को जो पुरस्कार दिए जाएंगे उनकी राशि सरकार द्वारा पहले ही निर्धारित कर दी गई है।
  • सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक किसान को उसकी महत्वता के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।

आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 30 जनवरी 2022 किया गया

राज्य के किसानों को राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित करने हेतु हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के तहत राज्य के किसान पुरस्कार प्राप्त करने के लिए 15 जनवरी 2022 तक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते थे। परंतु हाल ही में ही सरकार द्वारा घोषणा की गई है कि इस योजना की अंतिम तिथि 15 जनवरी से बढ़ाकर 30 जनवरी 2022 कर दी गई है। राज्य के व सभी किसान जो इस योजना के तहत 15 जनवरी तक आवेदन करने में असमर्थ रहे हैं अब उनके लिए सुनहरा मौका है। वह किसान 30 जनवरी तक आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

15 जनवरी 2022 तक कर सकते हैं किसान आवेदन

जैसे कि हम सभी जानते हैं कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित करने हेतु मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से कृषि फसलों की उत्पादकता प्राप्त करने के साथ ही साथ किसानों को पानी की बचत फसल अवशेष प्रबंधन जैविक खेती एकीकृत कृषि प्रणालियों अपनाने पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राज्य के जो इच्छुक किसान इस योजना के तहत पुरस्कार प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें 15 जनवरी 2022 तक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत पुरस्कार चयन करने के लिए राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।

प्रथम पुरस्कार में प्रदान की जाएगी 500000 रुपये की राशि

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹500000 की राशि किसानों को प्रदान की जाएगी जो प्रथम श्रेणी में आएंगे। इस योजना के अंतर्गत तीन श्रेणियां बनाई गई है प्रथम द्वितीय एवं तृतीय। प्रथम श्रेणी में किसान को ₹500000 की राशि प्रदान की जाएगी द्वितीय श्रेणी में किसान को 300000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी एवं तृतीय श्रेणी में किसान को 100000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही साथ किसानों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। योजना किसानों के हित में एक बहुत अच्छी योजना है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसान उठा सकते हैं।

Benefits Of Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana

इस योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:-

  • यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा खास तौर पर किसानों के लिए शुरू की गई है।
  • हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का मुख्य लक्ष्य किसानों को प्रगतिशील बनाना है।
  • इस योजना के तहत किसानों को अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे।
  • सरकार द्वारा किसानों को पहले द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।
  • इन पुरस्कारों के माध्यम से किसानों को राशि प्रदान की जाएगी।
  • जो भी राशि किसानों को इन पुरस्कारों द्वारा दी जाएगी उसको सरकार द्वारा पहले ही निर्धारित कर दिया गया है।
  • किसानों के अंदर खेती-बाड़ी को लेकर प्रगतिशीलता पैदा करने के लिए इस योजना का संचालन किया गया है।
  • यह योजना सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • इस योजना का लाभ पाकर किसान प्रोत्साहित होंगे और वह अपना काम अच्छे तरीके से करेंगे।
  • सरकार द्वारा किसानों के अंदर प्रगतिशीलता बढ़ाने के लिए Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Haryana को शुरू किया गया है।
  • राज्य के प्रत्येक किसान को इस योजना का लाभ उठाने का अधिकार है।

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की विशेषताएं

इस योजना की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

  • सरकार द्वारा Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana की शुरुआत किसानों को सम्मानित करने के लिए की गई है।
  • प्रथम पुरस्कार पाने वाले किसान को रुपए 5 लाख की राशि प्रदान की जाएगी।
  • द्वितीय पुरस्कार पाने वाले किसान को रुपए तीन लाख की राशि प्रदान की जाएगी।
  • तृतीय पुरस्कार पाने वाले किसान को ₹100000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रतियोगिताओं के आधार पर किसानों को पुरस्कार दिया जाएगा।
  • सरकार द्वारा किसानों को तीन श्रेणियों में पुरस्कार  प्रदान किए जाएंगे।
  • प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी के साथ-साथ सांत्वना श्रेणी का पुरस्कार भी किसानों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य किसानों के अंदर प्रगतिशील ता उत्पन्न करना एवं उन को प्रोत्साहित करना है।
  • सरकार द्वारा योजना हमारे देश एवं हमारे देश के किसानों के विकास के लिए शुरू की गई है।
  • राज्य के प्रत्येक किसान को यह अधिकार है कि वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकता है एवं प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
  • प्रतियोगिताओं में अपनी गुणवत्ता दिखाने के आधार पर ही किसानों को यह लाभ प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु किसानों को पात्रता के मापदंडों के अनुसार होना अनिवार्य है।
  • हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु सभी दस्तावेजों का होना प्रत्येक लाभार्थी के लिए अनिवार्य है।
  • इच्छुक लाभार्थी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल सेजल अपना आवेदन ऑनलाइन करवा सकते हैं।

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की पात्रता

वह सभी व्यक्ति को इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:-

  • इच्छुक लाभार्थी को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार ही आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल किसान ही आवेदन कर सकते हैं।

Important Documents

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु मुख्य दस्तावेज निम्नलिखित हैं:-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षित योग्यता का  प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया

वह सभी व्यक्ति‌ ‌जो मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी कुछ समय का इंतजार करना होगा क्योंकि सरकार द्वारा अभी सिर्फ इस योजना की घोषणा की गई है, अभी इसकी आवेदन की प्रक्रिया जारी नहीं की गई है। जैसे ही इसकी आवेदन की प्रक्रिया जारी की जाएंगी वैसी ही हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट करेंगे। यदि आपके मन में फिर भी कोई प्रश्न आता है तो आप हम से नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आप का कमेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Comment